• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पीसीबी ने उमर अकमल, जुनैद पर लगाया मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना

लाहौर। पाकिस्तान कप के अप्रैल में हुए लिस्ट-ए मैच में बुरे व्यवहार के कारण उमर अकमल और जुनैद खान पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीब) ने मैच के दौरान उमर द्वारा जुनैद पर की गई टिप्पणी की जांच के लिए समिति गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट बुधवार को बोर्ड को सौंप दी। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पीसीबी द्वारा जारी बयान के हवाले से लिखा है, ‘‘पीसीबी ने अप्रैल 2017 में रावलपिंडी में हुए पाकिस्तान कप के मैच में उमर अकमल और जुनैद खान के बुरे व्यवहार के चलते उन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बोर्ड ने इन दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह दोनों खिलाड़ी 18 मई से एक महीने तक बोर्ड की देखरेख में रहेंगे और अगर इस तरह का व्यवहार दोबारा करते हुए पाए गए इन दोनों पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PCB fined 50 per cent of match fee imposed on Umar Akmal, Junaid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pcb, pakistani cricketers, junaid khan, umar akmal, fined 50 percent, pakistan cup game\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved