• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहेंगे पैट कमिंस

Pat Cummins confirmed for Boxing Day Test after missing Adelaide game - Cricket News in Hindi

एडिलेड। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम का हिस्सा रहेंगे। कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वह एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। कमिंस ने मौजूदा टेस्ट की पूर्व संध्या पर न्यू साउथ वेल्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के तेज गेंदबाज हैरी कॉनवे के साथ लिटिल हंटर स्टीकहाउस में भोजन किया था, जिसके बाद वे प्लेइंग इलेवन में हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह माइकल नेसर मौजूदा टेस्ट में खेल रहे हैं। कमिंस का संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद कोविड टेस्ट किया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा था कि एडिलेड टेस्ट से बाहर होने के बाद कमिंस चार्टर्ड फ्लाइट से सिडनी गए थे। उन्हें दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा एनएसडब्ल्यू में स्वदेश लौटने की अनुमति दी गई थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pat Cummins confirmed for Boxing Day Test after missing Adelaide game
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pat cummins, boxing day test, adelaide game, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved