• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कागिसो रबाडा ने इन्हें आउट कर दी गाली, लगा एक टेस्ट का बैन

लॉड्र्स। यहां के ऐतिहासिक मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे चार मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड काफी मजबूत स्थिति में है। टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के 76 रन पर ही चार विकेट हो गए थे। इसके बावजूद वह नए कप्तान जोए रूट (190), मोईन अली (87), स्टुअर्ट ब्रॉड (नाबाद 57) व बेन स्टोक्स (56) की पारियों की मदद से 458 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका के 68 ओवर में 214/5 रन हो गए थे। तेम्बा बावुमा (48) व कागिसो रबाडा (9) क्रीज पर हैं। शनिवार को इंग्लैंड की पारी के दौरान दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज रबाडा की एक गलती उन पर काफी भारी पड़ गई। रबाडा पर एक टेस्ट का बैन लग गया है. जिसकी वजह से वे ट्रेंटब्रिज में दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। इग्लैंड की पारी के दौरान रबाडा को आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kagiso Rabada faces one test ban after using abusive language against Ben Stokes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kagiso rabada, one test ban, abusive language, ben stokes, england, south africa, lords test, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved