• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत vs ऑस्टेलिया तीसरा टेस्ट : मयंक के नेतृत्व में भारत की सधी हुई शुरुआत

India vs Australia 3rd Test: India good start under Mayank - Cricket News in Hindi

मेलबर्न। भारत ने यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को ऑस्टेलिया के खिलाफ सधी हुई शुरुआत करते हुए भोजनकाल तक 28 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ चेतेश्वर पुजारा (10) क्रिज पर मौजूद हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत ने नई सलामी जोड़ी को पारी की शुरुआत करने भेजा। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे मयंक ने अपने खेल के अनुरूप बल्लेबाजी की और स्ट्राइक रोटेट करते रहे। वहीं पहली बार ओपनिंग करने उतरे हनुमा विहारी ने खाता खोलने के लिए 22 गेंदें लीं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 18.5 ओवरों में 40 रन जोड़े। पैट कमिंस ने विहारी की धीमी पारी का अंत किया। विहारी ने 66 गेंदों का सामना करते हुए आठ रन बनाए। बेशक विहारी ने धीमी पारी खेली लेकिन उन्होंने एक छोर संभाले रखते हुए वही किया जिसकी टीम को जरूरत थी। उम्मीद के विपरित विकेट से तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही और विकेट काफी स्लो खेल रही है। इस लिहाज से विहारी का पारी अच्छी रही। दूसरे छोर से मयंक आत्मविश्वास के साथ ऑस्टेलियाई गेंदबाजों का सामना किया। ऑस्टेलिया ने विकेट के व्यवहार को देखकर ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन को जल्दी लगाया, लेकिन मंयक ने उनका सामना भी आसानी से किया और पहले सत्र का खेल खत्म होने तक वह विकेट पर खड़े हुए हैं।
मयंक ने अभी तक 68 गेंदों का सामना किया है और तीन चौके मारे हैं। दूसरे सत्र में मयंक की नजरें अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक पर होंगी। वहीं पुजारा ने अभी 34 गेंदें खेलीं हैं। मेजबान टीम ने अपने पांचों गेंदबाजों का इस्तेमाल कर लिया है जिसमें से सिर्फ कमिंस की विकेट निकाल पाए हैं।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India vs Australia 3rd Test: India good start under Mayank
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india vs australia 3rd test, india, mayank, चेतेश्वर पुजारा, सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, ऑस्टेलिया, भारतीय कप्तान विराट कोहली, भारत vs ऑस्टेलिया तीसरा टेस्ट, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved