• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डोपिंग टेस्ट में फ़ेल हुए डिकवेला, अनिश्चितकाल के लिए निलंबित

Dickwella fails doping test suspended indefinitely - Cricket News in Hindi

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पुष्टि की है कि विकेटकीपर बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला डोपिंग टेस्ट पास करने में सफल नहीं हो पाए हैं। इस कारण से उन पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि डिकवेला हाल ही में संपन्न लंका प्रीमियर लीग के दौरान विश्व डोपिंग रोधी दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित एक डोपिंग टेस्ट को पास करने में विफल रहे हैं। आगे की जांच पूरी होने तक उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक कि आगे की सूचना न दी जाए।" प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया, "लंका प्रीमियर लीग 2024 के दौरान श्रीलंका एंटी-डोपिंग एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षण खेल की अखंडता बनाए रखने के लिए एसएलसी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। खेल मंत्रालय के सहयोग से और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के दिशानिर्देशों के अनुसार की गई इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्रिकेट निषिद्ध पदार्थों के प्रभाव से मुक्त रहे। एसएलसी खेल मंत्रालय और श्रीलंका एंटी-डोपिंग एजेंसी के साथ मिलकर खेल को डोपिंग उल्लंघनों से बचाने के लिए घरेलू टूर्नामेंटों के दौरान इन परीक्षणों को भी आयोजित कराया जाता है।"
31 वर्षीय डिकवेला ने एलपीएल 2024 में गैल मार्वल्स की टीम की कप्तानी की थी। वह आख़िरी बार मार्च 2023 में राष्ट्रीय टीम के लिए खेले थे। इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ श्रीलंका की टी 20 सीरीज़ के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौक़ा नहीं मिला था।
चयन के बाद चयनकर्ताओं ने इस बात के संकेत दिए थे कि उन्होंने डिकवेला के ख़राब अनुशासनात्मक रिकॉर्ड पर उनसे बात की थी। डिकवेला इस से पहले भी विवादों में रहे हैं। उनकी ऑफ़ फील्ड जीवन शैली अक्सर चर्चा में रहती है और उनके अनियमित फ़ॉर्म को अक्सर उनके जीवन शैली से जोड़ा जाता है।
2021 में कुसल मेंडिस और दनुष्का गुणतिलका के साथ उन्हें बायो बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए प्रतिबंधित भी किया गया था। डिकवेला ने श्रीलंका के लिए सभी प्रारूपों में विकेटकीपिंग की है। टेस्ट में उन्होंने 2757 रन, वनडे में 1604 रन और टी20 में 480 रन बनाए हैं।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dickwella fails doping test suspended indefinitely
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dickwella, fails doping test, suspended indefinitely, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved