• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्जुन का अंडर-19 में सलेक्शन, सचिन ने कहा, मैं अर्जुन के लिए प्रार्थना करूंगा

Arjun selection in Under-19, Sachin said, I will pray for Arjun - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और मुंबई के क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को अगले महीने श्रीलंका दौरे के लिए जाने वाली अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। उनके चयन के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अर्जुन का टीम इंडिया में चयन होने मेरे लिए गर्व की बात है। ये अर्जुन के जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मैं अर्जुन के लिए प्रार्थना करूंगा। उन्होंने कहा कि अंजली और मैं उसके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रार्थना करूंगा। कूच बिहार ट्रॉफी में किया बेहतरीन प्रदर्शन हाल ही में पिछले कुछ समय में अर्जुन ने कूच बिहार ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद भी वे अंडर 19 विश्वकप टीम इंडिया में जगह पाने में नाकाम रहे थे। बताया जा रहा है कि अर्जुन को केवल चार दिवसीय क्रिकेट मैचों के लिए शामिल किया गया है। जबकि वनडे टीम में उनका नाम शामिल नहीं है जो श्रीलंका में पांच मैच खेलेगी।
द्रविड़ होंगे कोच, कप्तान अंजू रावत
कोच राहुल द्रविड़ की शागिर्दी में जाने वाली टीम का नेतृत्व दिल्ली के विकेटकीपर अंजू रावत करेंगे। इस टीम का चयन आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पांडे, और राकेश पारिख वाली तीन सदस्यीय अंडर 19 चयनकर्ता समिति ने किया है। दूसरी तरफ वनडे की टीम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के आर्यन दुयाल करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arjun selection in Under-19, Sachin said, I will pray for Arjun
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arjun tendulkar, sachin tendulkar son, anjali tendulkar, selection in under-19 cricket team, srilankan tour, भारत, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर, श्रीलंका दौरे, अंडर-19 टीम, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved