• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रियो में आज दौड़ेगा बाड़मेर का खेताराम

Rio would run on today Barmer Ketaram - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। पहली बार बाड़मेर ने ओलम्पिक में दस्तक दी है। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के ओलम्पिक ट्रेक पर राजस्थान के रेतीले इलाके बाड़मेर का मैराथन धावक खेताराम रविवार को शाम 6 बजे ओलम्पिक के ट्रेक पर दौड़ेगा। लेकिन उसके माता पिता धावक खेताराम को भागते हुए देख नही पाएंगे क्योंकि उनके रेतीले इलाके में टेलीविजन नही है।राजस्थान के रेतीले धोरो के रहने वाले मैराथन धावक खेताराम की संघर्ष की कहानी भी मिल्खासिंह से कम नहीं है। कभी खेतों में पसीना बहाने वाला खेताराम अब ओलम्पिक के ट्रेक पर दौड़ेगा। ढाणी के सरकारी स्कूल में पढ़ा, घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर पिता के साथ खेतों में पसीना बहाया, पाई-पाई जोड़कर अभ्यास की सामग्री जुटाई और धोरों में दौड़ कर अभ्यास किया।यही बाड़मेर जिले के छोटे से गांव खोखसर पश्चिम का खिलाड़ी खेताराम चौधरी आज देश के लिए रियो ओलिंपिक में दौड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खेताराम की प्रशंसा की थी।

यह भी पढ़े

Web Title-Rio would run on today Barmer Ketaram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rio olympics 2016, barmer ketaram, pm narendra modi, , sports news in hindi, live sports news, latest sports news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved