• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

प्रो कबड्डी लीग: पटना पाइरेट्स ने जीता खिताब

हैदराबाद। अपने जबरदस्त रक्षात्मक और आक्रामक खेल की बदौलत पटना पाइरेट्स टीम ने यहां गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन के मालिकाना हक वाली जयपुर पिंक पैंथर्स को मात देकर लगातार दूसरी बार स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) खिताब अपने नाम किया। इससे पहले बीते साल सीजन-3 में पटना ने यू-मुम्बा को हराकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया था। प्लेऑफ मुकाबले में पुनेरी पल्टन ने जीत हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और हार का सामना करने वाली तेलुगू टाइटंस की टीम को चौथा स्थान हासिल हुआ।पटना ने रोमांच से भरपूर फाइनल में जयपुर को 37-29 के अंतर से हराया। पहले हाफ में जयपुर की रक्षात्मक रणनीति पर भारी पड़ी पटना ने 19-16 से बढ़त बनाई। पहले चरण के खेल की समाप्ति से पांच मिनट पहले धर्मराज चेरालाथन की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को ऑल आउट किया।

यह भी पढ़े

Web Title-Pro Kabaddi League: Jaipur Pink Panthers won the title by defeating Patna Pirates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna pirates, beat, jaipur pink panthers, win, title, pro kabaddi league, season 4, sports news, latest news, hindi news, jaipur news , sports news in hindi, live sports news, latest sports news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved