• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैशलेस योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन

workshop for cashless scheme - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। क्षेत्रीय पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों, पंचायत अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों के संचालकों को कैशलेस भुगतान और मनी ट्रांसफर की जानकारी देकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और डिजीटल जागरूकता अभियान के लिए भिवानी के नियुक्त किए प्रशासकीय सचिव डॉ महावीर सिंह और उपायुक्त पंकज उपस्थित थे। डॉ महावीर सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में ऑनलाईन बैंकिंग को प्रोत्साहन देेने के लिए कैशलेस हरियाणा वेबसाईट आरंभ की गई है। इस वेबसाईट का उपयोग आम नागरिक व कोई भी पंच-सरपंच, जिला पार्षद, विभागीय अधिकारी, प्राचार्य, मुख्याध्यापक इत्यादि कैशलेस लेन-देन के लिए कर सकते हैं। डिजीटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए इस वेबसाईट के जरिए ट्रांजेक्शन करने पर पांच रुपए का लाभ उपभोक्ता को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज समय परिवर्तित हो चुका है। खासतौर से हरियाणा, पंजाब जैसे समृद्ध राज्यों में अब रोटी, कपड़ा, मकान व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकता नहीं है। इसका स्थान शिक्षा, चिकित्सा और स्वच्छता ने ले लिया है। उन्होंने सभी लोगों ने आगे बढ़कर कैशलेस योजना को पूरी तरह सफल बनाने का भी आह्वान किया। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-workshop for cashless scheme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani, news, haryana, workshop, cashless, scheme, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved