• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्मचारीयों ने निकाली रैली, दिया ज्ञापन

Workers rally extracted, memo given - Bundi News in Hindi

बून्दी । राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश व्यापी आहवान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालयों पर आक्रोश रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। महासंघ ने प्रदेश के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर सर्किट हाउस मे जिलाध्यक्ष अनीस अहमद व महिला प्रकोश्ठ प्रदेष संयोजक हंसा त्यागी के नैतृत्व में एक जुट होकर संघर्ष करने का आहवान करते हुए सर्किट हाउस से रैली के रूप में रवाना होकर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नियमित कर्मचारियों को छठे वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करने एवं सातवे वेतनमान को लागू करने ,संविदा, निविदा एवं ठेका प्रथा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जायें आदी मांगे रखी। ज्ञापन के दौरान राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका हंसा त्यागी, जिलाध्यक्ष अनीस अहमद, महामंत्री जितेन्द्र शर्मा, शहर अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, शिक्षक संघ के घनश्याम नकलक, पंकज सिसोदिया, प्रबोधक संघ के नूतन तिवारी, बलविन्दर ढिल्लो, विद्यार्थी मित्र षिक्षक संघ के मनोज खटिक, अवधेष शर्मा, मेनेजमेन्ट के केडर संघ के सुमित शर्मा, नवीन बागला सहित सैकडों पदाधिकारी शामिल थे। यह भी पढ़े :करनी हैं विदेश में पढ़ाई तो जरूर पढ़े यह भी पढ़े :पिज्जा के साथ सफेद प्लास्टिक का टुकडा क्यों!

यह भी पढ़े

Web Title-Workers rally extracted, memo given
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: workers, rally, extracted, memo , given, bundi , rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved