• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलेक्ट्रेट में महिला ने बेटों के साथ किया आत्मदाह का प्रयास

woman with sons attempted self-immolation in Collectorat - Jhansi News in Hindi

झांसी। कलेक्ट्रेट परिसर में आज एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ पैट्राेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौजूद लोगों ने सबको पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक युवक से हुई मारपीट और लूट के मामले में दबंगों पर कार्रवाई नहीं की थी।

प्रेम नगर थाना क्षेत्र के महाराज का पुलिया मोहल्ले में आसिफ को रविवार को कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि आसिफ को मारपीट कर उससे मोबाईल और रूपये छीन लिया गया था और गम्भीर जख्मी हालत में आसिफ को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने परिवार की शिकायत नहीं सुनी तो आसिफ, उसकी माँ जमीला और उसका भाई कलेक्ट्रेट पहुँचे। तीनों ने पेट्रोल अपने शरीर पर उड़ेल लिया । कलेक्ट्रेट में मौजूद लोगों ने किसी तरह इन्हें पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। नवाबाद थाने की पुलिस महिला और उसके दो बेटों को हिरासत में लेकर थाने आई। सी ओ सिटी डॉ जंग बहादुर यादव ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही थी। पीड़ित परिवार को आज थाने बुलाया गया था लेकिन ये लोग थाने न जाकर कलेक्ट्रेट पहुँच गये।

[@ Exclusive-इस पार्टी ने बिगाड़ी दिग्गजों की चुनावी गणित]

यह भी पढ़े

Web Title-woman with sons attempted self-immolation in Collectorat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, attempted, self immolation, collectorat, jhansi news, up news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved