• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब वीरमदेव के नाम से जाना जाएगा जालोर कॉलेज

will now name on the viramdev of College of Jalore - Jalore News in Hindi

जालोर। पीजी कॉलेज जालोर का नामकरण जालोर शासक वीर वीरमदेव के नाम पर करने की मांग पर जयपुर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन किया गया। इससे पूर्व कॉलेज का नामकरण वीर वीरमदेव पर करने के लिए लगातार छात्रसंघों ने मांग उठाई थी। पिछले साल तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ के जालोर पीजी कॉलेज में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान भी यह मांग उठी थी। स्थानीय सांसद देवजी पटेल ने इसके लिए मांग उठाई थी। इस दौरान मंत्री ने नामकरण इस वीर शासक के नाम पर करने का आश्वासन दिया था। सिके बाद अब बैठक में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जालोर का नामकरण वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालौर करने का अनुमोदन किया गया। 11 साल बाद सफलता
कॉलेज का नामकरण वीर वीरमदेव के नाम पर करने के लिए पिछले एक दशक से प्रयास जारी थे। वर्ष 2006 जालोर के स्वर्णगिरी दुर्ग पर वीरम वाहिनी दौड़ के दौरान अभियान शुरू किया था। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से इसके लिए सतत प्रयास शुरू किए गए। इसके लिए पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया गया। इसके बाद अब इस मांग पर अमल हुआ है।

मंत्री ने की थी घोषणा

पिछले साल 30 अप्रैल पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ से सांसद देवजी पटेल ने कॉलेज का नामकरण वीर वीरमदेव पीजी कॉलेज रखने की मांग की थी। इस पर मंत्री ने सहमति दी थी।

[@ खट्टी मीठी यादें छोड़ गया 2016 ]

यह भी पढ़े

Web Title-will now name on the viramdev of College of Jalore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: name, viramdev, college, jalore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalore news, jalore news in hindi, real time jalore city news, real time news, jalore news khas khabar, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved