• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कब होगा फर्जीवाड़े का खुलासा?

When will expose fraud - Gurugram News in Hindi

गुरूग्राम। नगर निगम के अधिकारी इन दिनों काफी परेशान नजर आ रहे है क्यों कि निगम के अधिकारी बिल्डिंग प्लान के फर्जीवाड़े का खुलासा करना चाहते हैं लेकिन गुरूग्राम पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है। गुरूग्राम नगर निगम की जद में 100 से अधिक अवैध काॅलोनियां हैं, और इन अवैध काॅलोनियों में लगातार मकानों की संख्या बढ़ रही है। नगर निगम इन्हें रोकने की भरपूर कोशिश कर रहा है लेकिन अधिकांश समय पुलिस फोर्स नहीं मिलने की वजह से उनकी प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है| पिछले महीने नगर निगम के अधिकारियों के हाथ एक ऐसा बिल्डिंग प्लान लगा था। जिसके उपर नगर निगम के डिस्टि़क्ट टाउन प्लैनर के फर्जी हस्ताक्षर थे। दयानंद काॅलोनी के जिस प्लाॅट का यह बिल्डिंग प्लान था, वह एरिया अवैध काॅलोनी के जद में आता है। मामला सामने आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों के होश फाकता हो गए थे। अधिकारियों ने जैसे-तैसे बिल्डिंग प्लान पास करने वाले आर्किटेक्ट और इसको तैयार करने वाले व्यक्ति का नाम पता किया और इस मामले से गुरूग्राम पुलिस को अवगत करवा दिया। मामला गुरूग्राम पुलिस के पास तो चला गया लेकिन फर्जी बिल्डिंग प्लान तैयार करने वाले इस रैकेट का पर्दाफाश नहीं हुआ है, और न ही जो जानकारी नगर निगम के अधिकारियों की तरफ से दी गई थी।
नगर निगम के अधिकारी खुद मान रहे हैं कि यह तो एक बिल्डिंग प्लान है, हो सकता है इस फर्जी बिल्डिंग प्लान तैयार करने वाले रैकेट ने सैकड़ों घरों के बिल्डिंग प्लान इस तरह पास किए हों लेकिन मामले का खुलासा तभी होगा जब नगर निगम के अधिकारियों को गुरूग्राम पुलिस की मदद मिलेगी।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

यह भी पढ़े

Web Title-When will expose fraud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: expose fraud, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, nagar nigam, gurgaon police, fraud, colony, gurgaon colony, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved