• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गौशाला में मनाई गई गोपाष्टमी

Was celebrated in a stable Gopashtmi - Jhajjar News in Hindi

झज्जर। शहर में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सिद्ध बाबा प्रसाद गिरिजी मंदिर के श्रीमहंत परमानन्द गिरिजी महाराज ने स्थानीय गौशाला में एक नई मुहिम की शुरूआत की। श्रीमहंत परमानन्द गिरि महाराज ने बताया कि गौशाला में आज से रोजाना प्रतिदिन सवा मणी प्रसाद गौ माता के लिए बनाया जाएगा। श्रीमहंत ने बताया कि तूड़े व हरे चारे के अलावा अब प्रतिदिन गौ माता के अलग-अलग प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में हर वो व्यक्ति जुड़ सकता है। जिसे गौ माता से प्यार है। श्रीमहंत ने बताया कि गोपाष्टमी का पर्व इसलिए मनाया जाता है कि मान्यता है कि इसी दिन से भगवान श्रीकृष्ण ने गाय चराने की शुरूआत की थी। श्रीमहंत ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण गाय से विशेष प्रेम करते थे। उन्होंने बताया कि आज हम गाय को माता का दर्जा तो देते है। लेकिन सच्चाई ये है कि गऊ माता लाचार होकर सडकों पर सहारा ढंूढने को मजबूर है। इस मौके पर महेन्द्र गोयल, प्रमोद बंसल, महेन्द्र बंसल, पवन कुमार, संजय गोयल, हरि भाटिया, राजीव बंसल, विनोद बीआर, कमल खुराना, जयंत शर्मा और विनोद सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कांग्रेस की नहीं, अपनी प्रतिष्ठा बचाने में लगे पीके !

यह भी पढ़े

Web Title-Was celebrated in a stable Gopashtmi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhajjar, news, haryana, celebrated, stable, gopashtmi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhajjar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved