• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मतदाता सूचियों का पुन:संशोधित विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

Voter lists - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा र्निवाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि मतदाता सूचियों को प्रारूप का प्रकाशन 18 नवंबर को होगा तथा दावे एवं आपत्तियां 18 नवंबर से 9 दिसंबर 2016 तक प्राप्त की जाएगी। संशोधित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण र्कायक्रम के अनुसार 26 नवंबर एवं 03 दिसंबर को मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का पठन एवं सत्यापन किया जाएगा। राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 27 नवंबर एवं 04 दिसंबर, 2016 निर्धारित की गई हैं। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर, 2016 तक किया जाएगा। डेटाबेस अपडेट, फोटोग्राफर्मज, कन्ट्रोल टेबलस् एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण 10 जनवरी, 2017 तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 16 जनवरी, 2017 को होगा। यह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार

यह भी पढ़े

Web Title-Voter lists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: voter, lists , modified , declared , special, revision, program, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved