• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मालगाड़ी में टकराई वैन, तीन घायल

Van crashed into a goods train, three injured - Kanpur News in Hindi

कानपुर। जूही यार्ड के पास मंगलवार दोपहर कार सीखते समय अनियंत्रित हुई वैन खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार महिला समेत तीन लोग चोटिल हो गए और कार छोड़कर भाग खड़े हुए। आरपीएफ ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरपीएफ की जीएमसी यार्ड इंस्पेक्टर आनन्द पांडेय के मुताबिक लोको मैदान के पास वैन में सवार तीन लोग कार सीख रहे थे। इसी बीच वैन अनियंत्रित हो गई और मैदान के बजाए जूही यार्ड के पास खड़ी मालगाड़ी में जा घुसी। आरपीएफ के मुताबिक बताया वैन को कब्जे में लेकर मालिक व उसमें सवार लोगों को पता लगाया जा रहा है। नाम सामने आने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी ने चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार
कानपुर। जीआरपी पुलिस ने मंगलवार दोपहर चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्त को कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर संतीश गौतम ने बताया मंगलवार को झींझक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3/4 पर चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही भाग खड़ हुआ। जिसे दौड़ाकर सिपाहियों ने पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक शिवली निवासी अमित कुमार है। तलाशी में उसके कब्जे से चाकू बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
एचटी लाइन के पोल से गिरकर मजदूर की मौत
कानपुर। घाटमपुर थाना इलाके के भीतरगांव क्षेत्र में एचटी लाइन के पोल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूरों ने ठेकेदार से मुआवजे की मांगकर हंगामा किया।
शाहजहांपुर के जलालाबाद थानाक्षेत्र के बहादुरनगर में रहने वाला अखिलेश मजदूरी करता था। इन दिनों वह कानपुर के घाटमपुर स्थित भीतरगांव के बिरसहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन एचटी लाइन में मजदूरी कर रहा था। पोल पर चढ़कर वह काम कर रहा था। पैर फिसलने पर पोल से गिरकर उसकी मौत हो गई। इस पर साथी मजदूरों ने ठेकेदार से मुआवजे की मांग करते हुए नारेबाजी की। सूचना पर चौकी इंचार्ज संजय मौर्य पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानचंद्रपुर के रहने वाले ललित पाल (28) का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ में मंगलवार को लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव को देख परिजनों को बताया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक पाल कई दिनों परेशान दिख रहा था और किसी से बात भी नहीं कर रहा था।
वहीं परिजनों का कहना है कि सोमवार को देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था और सुबह खेत देखने को कह घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रनिया चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि जांच में प्रथत दृष्टया गृह कलह की बात सामने आ रही है। अगर परिजन कोई तहरीर देते हैं तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Van crashed into a goods train, three injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: van, crashed, into, a goods train, three injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved