• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

बिटिया के खत से पसीजे अखिलेश,देंगे10लाख

नई दिल्ली/लखनऊ। दो ‘बेटियों’ के खून से लिखे खत से यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पसीज गए हैं। उन्होंने खत लिखने वाली दोनों बहनों से मुलाकात की और उनको मदद स्वरूप 10 लाख रुपये देने और उनके मामा को नौकरी देने का वादा किया है। बुलंदशहर में रहने वाली 15 साल की लतिका ने 14 जून को अपनी आंखों से जो देखा, उसे वह कभी भूल नहीं पाएगी। एक ऐसी घटना जिसने लतिका और उसकी छोटी बहिन तान्या के दिलो-दिमाग पर गहरा आघात किया है। इस तारीख को उनकी मां को उनके पिता और दादी ने जिंदा जला दिया था और ये दोनों बालिकाएं सबकुछ देखते हुए भी कुछ नहीं कर पाई थीं। घटना के बाद इन्साफ के लिए लतिका ने सभी छोटे बड़े पुलिस अधिकारीयों के दरवाजे खटखटाये, लेकिन कहीं से इन्साफ नहीं मिला। आखिर में लतिका ने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने खून से लिखकर पत्र भेज दिया। इसके बाद प्रशासनिक हलके में खलबली मची। मुख्यमंत्री ने भी इस खत को गंभीरता से लिया है और दोनों बहनों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनने को बुला भेजा। पुलिस को भी अब इन बच्चियों की पीड़ा की तपन महसूस हुई है। जो देखा वह भयावह था दो महीने पहले यूपी के बुलंदशहर में रहने वाली 15 साल की लतिका बंसल ने एक ऐसा मंजर देखा जो उसके दिलो-दिमाग में अमित स्याही से लिख गया है। बीती 14 जून को लतिका और उसकी 11 साल की मासूम बहन तान्या के सामने ही उनकी मां अनु बंसल को जिंदा जलाकर मार दिया गया। दोनों बहनों का कहना है कि उनकी मां की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने बेटे के बजाय दो लड़कियों को जन्म दिया था।
मदद के लिए 100 नंबर पर कॉल भी किया था

यह भी पढ़े

Web Title-up cm akhilesh met the girl who write letters in blood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, chief minister, akhilesh yadav, up, cm akhilesh, girl, write letters in blood, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved