• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

US:हवाईअड्डे पर हवा में टकराए 2विमान

कैरल प्रांत के अग्निशमन विभाग के प्रमुख स्कॉल ब्लू ने बताया कि एकल इंजनों वाले ये विमान बुधवार सुबह करीब 11 बजे वेस्ट जॉर्जिया क्षेत्रीय हवाई अड्डे की लंबी हवाई पट्टी के अंतिम छोर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए। यह हवाई अड्डा अटलांटा से लगभग 45 मील दूर कार्लटन में स्थित है। कैरल काउंटी के शेरिफ के कार्यालय के कैप्टन जेफ रिचर्ड्स ने मृतकों की पहचान विमान प्रशिक्षिका टेलर निकोल स्टोन व उनके छात्र के रूप में की है। तीसरे व्यक्ति की पहचान कॉलेज पार्क के 79 वर्षीय विलियम लुइस लिन्डसे के रूप में हुई है। वे दूसरे विमान में अकेले थे। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि विमान चालक शायद एक ही समय पर विमान को जमीन पर उतारने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़े

Web Title-two small aircrafts collide mid air in US
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved