कार्लटन। अमेरिका में पश्चिमी जॉर्जिया के एक ग्रामीण हवाई अड्डे पर 2 छोटे विमान हवा में एक-दूसरे से टकरा गए। दुर्घटना में एक उडान प्रशिक्षक,उसके छात्र और एक अन्य की मौत हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने अधिकारियों को बताया कि विमान चालक शायद एक ही समय पर विमान को जमीन पर उतारने की कोशिश कर रहे थे।
कैरल प्रांत के अग्निशमन विभाग के प्रमुख स्कॉल ब्लू ने बताया कि एकल
इंजनों वाले ये विमान बुधवार सुबह करीब 11 बजे वेस्ट जॉर्जिया क्षेत्रीय
हवाई अड्डे की लंबी हवाई पट्टी के अंतिम छोर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए। यह
हवाई अड्डा अटलांटा से लगभग 45 मील दूर कार्लटन में स्थित है।
कैरल काउंटी के शेरिफ के कार्यालय के कैप्टन जेफ रिचर्ड्स ने मृतकों की
पहचान विमान प्रशिक्षिका टेलर निकोल स्टोन व उनके छात्र के रूप में की है।
तीसरे व्यक्ति की पहचान कॉलेज पार्क के 79 वर्षीय विलियम लुइस लिन्डसे के
रूप में हुई है। वे दूसरे विमान में अकेले थे। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है
कि विमान चालक शायद एक ही समय पर विमान को जमीन पर उतारने की कोशिश कर रहे
थे।