• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ISIS फाइनेंसर के नेटवर्क में दो और भारतीय, मिले आपत्तिजनक दस्तावेज

जयपुर। एटीएस को आईएसआईएस फाइनेंसर के नेटवर्क में शामिल दो भारतीयों का पता चला है। इनमें से एक तमिलनाडु निवासी है। कुछ वेबसाइटों की आईडी से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसके मुंबई स्थित ठिकाने से मिले दो लेपटॉप और एक मोबाइल से जानकारियां निकालने के लिए दिल्ली स्थित लैब में भेजा गया है। यह तथ्य एटीएस ने गुरुवार को न्यायालय में फाइनेंसर को पेश करने के दौरान बताए। इस पर कोर्ट ने आगे की जांच के लिए उसका रिमांड 5 दिन बढ़ा दिया। एटीएस ने आईएसआईएस के फाइनेंसर जमील अहमद को जयपुर महानगर की जिला एवं सेशन न्यायालय में पेश किया। जांच एजेंसी ने न्यायालय को बताया कि जमील के नेटवर्क में आईएसआईएस के लिए काम करने वालों के तौर पर शमी विटने और ट्रेवल हक उर्फ सैफुल्लाह का पता चला है। इनमें से सैफुल्लाह तमिलनाडु का रहने वाला है। जमील अहमद की ओर से मुंबई में बनाए गए ठिकाने से दो लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद हुआ है। जिससे जानकारियां निकलवाने के लिए इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (सीईआरटी) की दिल्ली स्थित लैब भेजा गया है। यह देश की डाटा एवं सायबर एनालिसिस करने वाली लैब है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर जमील से और जानकारियां जुटाई जाएंगी। इस पर न्यायालय ने पांच दिन का रिमांड बढ़ा दिया। अब तक यह लेन-देन हुआ साबित नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

यह भी पढ़े

Web Title-Two more Indian in ISIS financier network, found incriminating documents
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian, isis, financier, network, found, incriminating, document, ats, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved