जयपुर। एटीएस को आईएसआईएस फाइनेंसर के नेटवर्क में शामिल दो भारतीयों का पता चला है। इनमें से एक तमिलनाडु निवासी है। कुछ वेबसाइटों की आईडी से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसके मुंबई स्थित ठिकाने से मिले दो लेपटॉप और एक मोबाइल से जानकारियां निकालने के लिए दिल्ली स्थित लैब में भेजा गया है। यह तथ्य एटीएस ने गुरुवार को न्यायालय में फाइनेंसर को पेश करने के दौरान बताए। इस पर कोर्ट ने आगे की जांच के लिए उसका रिमांड 5 दिन बढ़ा दिया। एटीएस ने आईएसआईएस के फाइनेंसर जमील अहमद को जयपुर महानगर की जिला एवं सेशन न्यायालय में पेश किया। जांच एजेंसी ने न्यायालय को बताया कि जमील के नेटवर्क में आईएसआईएस के लिए काम करने वालों के तौर पर शमी विटने और ट्रेवल हक उर्फ सैफुल्लाह का पता चला है। इनमें से सैफुल्लाह तमिलनाडु का रहने वाला है। जमील अहमद की ओर से मुंबई में बनाए गए ठिकाने से दो लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद हुआ है। जिससे जानकारियां निकलवाने के लिए इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (सीईआरटी) की दिल्ली स्थित लैब भेजा गया है। यह देश की डाटा एवं सायबर एनालिसिस करने वाली लैब है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर जमील से और जानकारियां जुटाई जाएंगी। इस पर न्यायालय ने पांच दिन का रिमांड बढ़ा दिया।
अब तक यह लेन-देन हुआ साबित
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले
जमील इंटरनेट पर विभिन्न साइटों के माध्यमों से अपने काम को अंजाम दिया
करता था। इसके लिए उसने अलग-अलग आईडी बना रखी थी। इन सभी पर ज्यादातर अपने
मोबाइल से लॉग-इन किया करता था। रकम के लेने-देन की रसीदें भी मैसेंजर के
माध्यम से भिजवाता था। तमिलनाडु से सैफुल्लाह ने कई बार हवाला से जमील के
पास पैसा भिजवाया। जमील ने आईएसआईएस के आतंकी मोहम्मद अल सईद अलहिमदान को
तुर्की में वेस्टर्न यूनियन से नवंबर 15 में 400 डॉलर भिजवाए। आतंकी अबुसाद
सूडानी के साथी लेबनान निवासी मोहम्मद अलसेखो को 1920 डॉलर दो किस्तों में
पहुंचाए। इसी तरह सूडानी के दूसरे साथी सीरिया निवासी अलघन्नाम को 250
डॉलर भिजवाए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में हुए लेन-देन को साबित करने के लिए
वेस्टर्न यूनियन से एटीएस ने जानकारियां मांगी है।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय