• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इराक:बम धमाकों में18 शरणार्थियों की मौत

two blasts in iraq kill 18 refugees - World News in Hindi

बगदाद। इराक में आईएस के आतंकवादियों द्वारा शहर की एक सडक के किनारे किए गए बम विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट आईएस आतंकियों द्वारा घेरेबंदी के बाद शहर से भाग रहे इराकी परिवारों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। सूत्र ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। सूत्र ने कहा कि इस हमले में दो पुलिस अधिकारी और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक घटना शुक्रवार की है,जब भाग रहे परिवारों को ले जा रहा पुलिस वाहनों का एक काफिला सडक किनारे रखे गए दो बमों की चपेट में आ गया। ये सभी लोग इराक के हवीजाह शहर से आलम स्थित शरणार्थी शिविर जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि आईएस आतंकवादियों ने घरों से भाग रहे नागरिकों को रोक दिया। ये आतंकवादी इन नागरिकों को हमले के दौरान मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं। (आईएएनएस) यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...

यह भी पढ़े

Web Title-two blasts in iraq kill 18 refugees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blasts, is, iraq , refugees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved