इराक:बम धमाकों में18 शरणार्थियों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 05 नवम्बर 2016, 7:27 PM (IST)

बगदाद। इराक में आईएस के आतंकवादियों द्वारा शहर की एक सडक के किनारे किए गए बम विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट आईएस आतंकियों द्वारा घेरेबंदी के बाद शहर से भाग रहे इराकी परिवारों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। सूत्र ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। सूत्र ने कहा कि इस हमले में दो पुलिस अधिकारी और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक घटना शुक्रवार की है,जब भाग रहे परिवारों को ले जा रहा पुलिस वाहनों का एक काफिला सडक किनारे रखे गए दो बमों की चपेट में आ गया। ये सभी लोग इराक के हवीजाह शहर से आलम स्थित शरणार्थी शिविर जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि आईएस आतंकवादियों ने घरों से भाग रहे नागरिकों को रोक दिया। ये आतंकवादी इन नागरिकों को हमले के दौरान मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...