• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोरी के मन भाये, लच्छी और बिछिया

Traditional jewelry sales - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर । शहर बसने के साथ ही अस्तित्व में आए जोधपुर शहर और मारवाड़ की राजधानी के व्यवसाय का केंद्र गिरदीकोट अब विदेशी सैलानियों का पर्यटन स्थल बन चूका है । ये बात अलग है कि अतिक्रमण ने इसके स्वरूप को काफी बिगाड़ दिया बावजूद इसके सैलानी यहां आकर अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदकर ले जाते है । चाहे वो पारम्परिक गहने हों या फिर कोई वस्त्र, सैलानी एक बार यहां आकर खरीददारी जरूर करके जाते है । इस बाजार की भारी भरकम भीड़ के बीच जोधपुरी पत्थर से बने समतल फर्श पर पारम्परिक गहनों की बिक्री होती है । इन दिनों यहां आने वाले सैलानी लच्छी और बिछिया खरीदना पसंद कर रहे है । खूबसूरत आभूषणों की शानदार बनावट के चलते खासकर लच्छी और बिछिया गोरियों के मन भाने लगी है । पर्यटन के लिए आने वाले सैलानी इन आभूषणों को एक नजर देखते ही इन्हें साथ ले जाने का मानस बना लेते है । लेकिन नगर निगम की उदासीनता के चलते इस बाजार के हाल बुरे से भी बदतर होते जा रहे है । ये बात अलग है कि कई बार प्रयासों के बीच छुटपई राजनीति आड़े आ जाती है और प्रशासन मौन होकर लौट जाता है । अगर यहाँ पुरानी व्यवस्था में गिरदिकोट की सरंचना को पुनर्जीवित किया जाए तो निसंदेह ये बाजार अपने मूल स्वरूप में लौट सकता है । नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

यह भी पढ़े

Web Title-Traditional jewelry sales
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: traditional, jewelry, sales, jodhpur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved