गोरी के मन भाये, लच्छी और बिछिया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 नवम्बर 2016, 3:57 PM (IST)

जोधपुर । शहर बसने के साथ ही अस्तित्व में आए जोधपुर शहर और मारवाड़ की राजधानी के व्यवसाय का केंद्र गिरदीकोट अब विदेशी सैलानियों का पर्यटन स्थल बन चूका है । ये बात अलग है कि अतिक्रमण ने इसके स्वरूप को काफी बिगाड़ दिया बावजूद इसके सैलानी यहां आकर अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदकर ले जाते है । चाहे वो पारम्परिक गहने हों या फिर कोई वस्त्र, सैलानी एक बार यहां आकर खरीददारी जरूर करके जाते है । इस बाजार की भारी भरकम भीड़ के बीच जोधपुरी पत्थर से बने समतल फर्श पर पारम्परिक गहनों की बिक्री होती है । इन दिनों यहां आने वाले सैलानी लच्छी और बिछिया खरीदना पसंद कर रहे है ।

खूबसूरत आभूषणों की शानदार बनावट के चलते खासकर लच्छी और बिछिया गोरियों के मन भाने लगी है । पर्यटन के लिए आने वाले सैलानी इन आभूषणों को एक नजर देखते ही इन्हें साथ ले जाने का मानस बना लेते है । लेकिन नगर निगम की उदासीनता के चलते इस बाजार के हाल बुरे से भी बदतर होते जा रहे है । ये बात अलग है कि कई बार प्रयासों के बीच छुटपई राजनीति आड़े आ जाती है और प्रशासन मौन होकर लौट जाता है । अगर यहाँ पुरानी व्यवस्था में गिरदिकोट की सरंचना को पुनर्जीवित किया जाए तो निसंदेह ये बाजार अपने मूल स्वरूप में लौट सकता है ।


नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले