• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैश लेश प्रणाली के लिए छात्रों ने निकाली परिवर्तन रैली

Trace cache for system change out students rally - Gurugram News in Hindi

गुडगाँव । सैक्टर-10ए स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय आवासीय शिविर के तीसरे दिन टू प्रमोट ट्रांजेक्षन विषय पर छात्रों ने परिवर्तन रैली निकाली। जिसमें छात्रों ने रैली के माध्यम से कैशलेस प्रणाली और डिजिटल इंडिया के बारे में जागरुक किया। इसके साथ ही आधार कार्ड के महत्व व जरुरत पर भी बल देते हुए रैली स्कूल से प्रारंभ हुई और कादीपुर गांव से होते हुए हाऊसिंग बोर्ड कालोनी पहुंची उसके बाद वहां से वापिस स्कूल में समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए स्वयं भी कैशलेस प्रणाली की ओर बढऩे का संकल्प किया। इस अवसर पर अध्यापक अमित कुमार व शोभा शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय धरोहर एंव सांस्कृतिक मूल्यों पर एक कार्यशाला आयोजित की। जिसमें उन्होंने प्रश्नोतरी के माध्यम से राष्ट्रीय धरोहर के महत्व से अवगत कराते हुए उनके संरक्षण पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर राजीव कुमार, वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. नीलिमा प्रकाश, कार्यक्रम अधिकारी किरण बाला, स्कूल कोओर्डिनेटर दिनेष आर्या, अरुणा बहल, पूनम गावरी के मार्गदर्शन में छात्रों ने लोगों को जागरूक किया। वहीं लक्ष्मण सहरावत, बलराम यादव आदि अन्य लोगों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने हेतु रैली में भाग लिया।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

यह भी पढ़े

Web Title-Trace cache for system change out students rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trace cache for system change out students rally, gurgaon news in hindi, gurgaon news, gurgaon khabar, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved