• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा की पदयात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए मलोया वासी

Thousands of Maloya residents joined BJPs padyatra - News in Hindi

चंडीगढ़। हर हर मोदी,घर घर मोदी के नारे लगाते हुए हजारों की संख्या मलोया वासियों ने पूरे गांव की पदयात्रा चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा की आगुवाई में की। इस दौरान इनके हाथों में मैं मोदी परिवार की पट्टियां और हम हैं मोदी परिवार के बैनर दिखे। भाजपा के झंडे लेकर हजारों की संख्या में मलोयावासी पदयात्रा में शामिल हुए। पिछले दिनों इसी गांव में घरों निजी संपत्तियों पर लगाई गई मोदी परिवार की नेम प्लेटें नगर निगम द्वारा पुलिस प्रशासन की मदद से हटाने का विवाद सामने आया था। जिन घरों से यह नेम प्लेटें हटाई गई थी, उन निजी संपत्तियों पर फिर से इस तरह की नेम प्लेटें लगना शुरु हो गई हैं। इसकी शुरुआत भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा ने की। लोगों में भी यहां इस बात को लेकर उत्साह था, क्योंकि इस बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यहां उनके घरों के बाहर नेम प्लेटें लगाने पहुंचे थे। लोगों ने पूरी गर्मजोशी के साथ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस मौके पर लोगों का कहना था कि उन्होंने अपनी मर्जी से मैं हूं मोदी परिवार की नेम प्लेटें लगाई थी, मगर ना जानें क्यों नगर निगम ने उनके घरों से यह नेम प्लेटें डरा धमका कर हटा दी। आज दुबारा नेम प्लेटें लगने के बाद इन्होंने कहा कि नेम प्लेटें लगे या किसी भी कारण से हटें, देश के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके दिल में हैं और उनके द्वारा देश के लिए किए गए विकास कार्यों से वह संतुष्ट हैं और चाहते हैं कि इस बार चुनाव में भाजपा अपने लक्ष्य से भी अधिक सीटें जीत कर लोकसभा पहुंचे और देश की जनता के लिए और जो कार्य होने वाले हैं उन्हें गति दे। लोगों के उत्साह से भाजपा नेताओं की भी बांछें खिलीं दिखीं।
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा और महामंत्री अमित जिंदल ने कहा कि आज पदयात्रा में जिस उत्साह से भीड़ उमड़ी है, यही मोदी की ताकत है। इस ताकत को देख विपक्ष सहमा हुआ है और चुनाव बिगुल बजने के बाद से तरह तरह के हत्थकंडे अपना कर भाजपा को बदनाम करने की साजिशें रच रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता तीसरी बार मोदी सरकार लाने का मन बना चुकी है। अब सिर्फ मतदान का इंतजार है। उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरा यकीन है कि देश की जनता इस बार भाजपा को 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कराने में अपना अहम योगदान देगी। उन्होंने मलोया वासियों का ह्रदय आभार प्रकट किया।
प्रदेश सचिव संजीव राणा, रमेश सोहड़, प्रदेश प्रवक्ता विजय राणा, जिलाध्यक्ष रवि रावत, उपाध्यक्ष राज कुमार राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष महकवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण गर्ग, महिला विंग महामंत्री रेखा सूद, अमित मिश्रा, राजीव पांडेय, प्रदीप कुमार, बृजेंद्र कुमार, आशीष चौधरी, हरिशंकर मिश्रा, संजय बिहारी, शोभित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी वह भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Thousands of Maloya residents joined BJPs padyatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, maloya residents, slogans, har har modi, ghar ghar modi, march, chandigarh bjp state president, jitender pal malhotra, banners, modi parivar, padyatra, controversy, name plates, municipal corporation, police administration, installation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved