• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरूग्राम में 30 किलो सोने की लूट

thirty kilo gold loot in gurugram - India News in Hindi

गुरूग्राम। हरियाणा के गुरूग्राम में आधा दर्जन से अधिक लुटेरों ने एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी से 30 किलो से अधिक सोना लूट लिया गया। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। लुटेरों ने विरोध करने पर दो सुरक्षाकर्मियों को चाकू मार दिया। हरियाणा के इस मिलेनियम सिटी में ये वारदात अब तक की सबसे बडी लूट में से एक है। पुलिस ने बताया,सात से आठ लुटेरों ने मनी गोल्ड रतनाम फर्म में लूट को अंजाम दिया। दो नकाबपोशों ने फर्म में घुसकर सीसीटीवी कैमरों पर पेंट छिडक दिया। उन्होंने बताया कि कुछ मिनट के बाद पांच से छह हथियार बंद नकाबपोशों ने घुसकर टेलीफोन और सीसीटीवी की लाइनें काट दी और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। वे 30 किलो सोना लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने अपराधियों को पकडने के लिए शहर में नाकाबंदी की है। (आईएएनएस)

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ सपा में अखिलेश युग का सूत्रपात, इन पांच नेताओं के आए ‘अच्छे दिन’]

यह भी पढ़े

Web Title-thirty kilo gold loot in gurugram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: crime, gold loot, gurugram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved