गुरूग्राम। हरियाणा के गुरूग्राम में आधा दर्जन से अधिक लुटेरों ने एक गोल्ड फाइनेंस
कंपनी से 30 किलो से अधिक सोना लूट लिया गया। पुलिस ने गुरूवार को यह
जानकारी दी। लुटेरों ने विरोध करने पर दो सुरक्षाकर्मियों को चाकू मार
दिया। हरियाणा के इस मिलेनियम सिटी में ये वारदात अब तक की सबसे बडी लूट
में से एक है।
पुलिस ने बताया,सात से आठ लुटेरों ने मनी गोल्ड रतनाम फर्म में लूट को
अंजाम दिया। दो नकाबपोशों ने फर्म में घुसकर सीसीटीवी कैमरों पर पेंट छिडक
दिया। उन्होंने बताया कि कुछ मिनट के बाद पांच से छह हथियार बंद नकाबपोशों
ने घुसकर टेलीफोन और सीसीटीवी की लाइनें काट दी और कर्मचारियों को बंधक बना
लिया। वे 30 किलो सोना लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने अपराधियों को
पकडने के लिए शहर में नाकाबंदी की है।
(आईएएनएस)
[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
[@ सपा में अखिलेश युग का सूत्रपात, इन पांच नेताओं के आए ‘अच्छे दिन’]