• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाओं ने प्रदर्शन कर मांगा पीने का पानी

The women asked for performing drinking water - Baran News in Hindi

बारां। शहर के बालाजी नगर दयानंद कॉलोनी,श्रमिक कॉलोनी, मेलखेड़ी तिराहे पर पीने के पानी की आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए छात्रों व बालाजी नगर की महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय पर ताला जड़ कर सभी अधिकारियो को बाहर का रास्ता दिखाया व छात्र, महिलाओं ने जलदाय विभाग अधिकारी गोयल को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा कि करीब चार माह से पानी नही आ रहा है। एबीवीपी चितौड ़संभाग प्रांत प्रमुख दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले चार माह से स्वचछ पेयजल की सप्लाई बंन्द चल रही है। हमने सभी स्तरो पर लगातार मांग के साथ प्रयास किया लेकिन अभी तक समस्या का स्थाई समाधान नही हुआ। इसी को लेकर आज सोमवार को जलदाय विभाग पर प्रदर्शन कर विभाग के अधिकारी गोयल को ज्ञापन सोपा । और महिलाओं ने तीन दिन की चेतावनी देते हुये कहा कि अगर तीन दिन में पानी नही पहुंचा तो कॉलेज रोड़ जाम कर प्रशासन से पानी मांगा जायेगा। इस दौरान ममता शर्मा, उषा गोयल,सुधा शर्मा,सीमा शर्मा, विमला बाई, वंनदना, राधा, प्रिया व एबीवीपी जिला सह संयोजक कोमल मीणा, बृजेश यदुवंशी,नगर मंत्री निशांत तिवारी, पवन मीणा, अमित नायक,अमित शर्मा, रामलखन मीणा, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-The women asked for performing drinking water
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women, protest , for, drinking, water, baran , rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved