महिलाओं ने प्रदर्शन कर मांगा पीने का पानी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अक्टूबर 2016, 6:49 PM (IST)

बारां। शहर के बालाजी नगर दयानंद कॉलोनी,श्रमिक कॉलोनी, मेलखेड़ी तिराहे पर पीने के पानी की आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए छात्रों व बालाजी नगर की महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय पर ताला जड़ कर सभी अधिकारियो को बाहर का रास्ता दिखाया व छात्र, महिलाओं ने जलदाय विभाग अधिकारी गोयल को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा कि करीब चार माह से पानी नही आ रहा है। एबीवीपी चितौड ़संभाग प्रांत प्रमुख दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले चार माह से स्वचछ पेयजल की सप्लाई बंन्द चल रही है। हमने सभी स्तरो पर लगातार मांग के साथ प्रयास किया लेकिन अभी तक समस्या का स्थाई समाधान नही हुआ।
इसी को लेकर आज सोमवार को जलदाय विभाग पर प्रदर्शन कर विभाग के अधिकारी गोयल को ज्ञापन सोपा । और महिलाओं ने तीन दिन की चेतावनी देते हुये कहा कि अगर तीन दिन में पानी नही पहुंचा तो कॉलेज रोड़ जाम कर प्रशासन से पानी मांगा जायेगा। इस दौरान ममता शर्मा, उषा गोयल,सुधा शर्मा,सीमा शर्मा, विमला बाई, वंनदना, राधा, प्रिया व एबीवीपी जिला सह संयोजक कोमल मीणा, बृजेश यदुवंशी,नगर मंत्री निशांत तिवारी, पवन मीणा, अमित नायक,अमित शर्मा, रामलखन मीणा, आदि मौजूद रहे।