• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैंड टीम से मिले चीफ एयर मार्शल और थल सेनाध्यक्ष

The team met with the band and the Army Chief - Kapurthala News in Hindi

कपूरथला। सैनिक स्कूल कपूरथला की बैंड टीम गणतंत्र दिवस वाले दिन राजपथ पर कदमताल करेगी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के सामने बैंड प्रदर्शन की 15 साल पुरानी परंपरा को सैनिक स्कूल कपूरथला आगे बढ़ाएगा। बैंड टीम के 44 बच्चे नई दिल्ली में पहुंचे हुए हैं, जहां पर वह देश की तमाम सर्वश्रेष्ठ टुकडिय़ों के साथ अपने वाद्य यंत्रों की दक्षता से बैंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।दिल्ली में सैनिक स्कूल की बैंड टीम से चीफ एयर मार्शल बीएस धनोआ और थलसेना अध्यक्ष विपिन रावत से मुलाकात की। भारत के 25 सैनिक स्कूलों में कपूरथला सैनिक स्कूल की बैंड टीम सबसे सर्वश्रेष्ठ है। पिछले करीब 15 सालों से अपनी बैंड की उच्चतम दक्षता के दम पर यह परंपरा अभी भी सैनिक स्कूल कपूरथला के पास है। इतने बरसों से बैंड टीम में शामिल बच्चे विभिन्न वाद्य यंत्रों से विभिन्न धुनों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का गौरव हासिल करता आ रहा है। यह सिलसिला अभी भी बरकरार है। इस बार भी गणतंत्र दिवस के लिए बैंड टीम नई दिल्ली पहुंच चुकी है। गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति पर्दापण करेंगे। उसके बाद राजपथ पर देश की सर्वश्रेष्ठ टुकडिय़ों के साथ परेड में कदमताल करके अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। सैनिक स्कूल कपूरथला की प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन शक्ति शर्मा ने बताया कि यह सैनिक स्कूल के लिए गर्व की बात है कि उनके स्कूल की बैंड टीम देश के गणतंत्र दिवस समारोह में लगातार बेहतर प्रदर्शन करता आ रहा है। बैंड टीम के 44 बच्चे बैंड मास्टर सतीश कुमार व शिक्षक मुनीश शर्मा के साथ 30 दिसंबर से दिल्ली में मौजूद हैं और 26 जनवरी के समारोह के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। प्रिंसिपल शक्ति शर्मा ने यह भी बताया कि दिल्ली में रिहर्सल के दौरान बैंड टीम के बच्चों से खास तौर पर देश के एयर चीफ ऑफ द एयर स्टाफ एयर मार्शल बीएस धनोआ और थलसेना अध्यक्ष विपिन रावत ने मुलाकात की। थल सेना अध्यक्ष ने टीम के सबसे छोटे बच्चे अंश से बातचीत की और उन्हें सेना के तीनों अंगों से जुडक़र देश सेवा के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने सैनिक स्कूल की बैंड प्रदर्शन की सराहना की। प्रिंसिपल के अनुसार सैनिक स्कूल की बैंड टीम देश की एकमात्र ऐसा बैंड है, जिसे राजपथ पर बेहतर प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

[@ Punjab election-कौन करेगा राज, किसके सिर होगा मुख्यमंत्री का ताज...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-The team met with the band and the Army Chief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, punjan, team, met, band, army chief, air marshal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kapurthala news, kapurthala news in hindi, real time kapurthala city news, real time news, kapurthala news khas khabar, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved