• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिस डगर से गूजरी मुख्यमंत्री वहां की सडके दुरस्त, बाकी उबड़-खाबड़

the streets of the correct path, the rough - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौडग़ढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा हैं, कि आगामी दिनों में जिस रास्तों से मुख्यमंत्री का चित्तौडग़ढ़ आगमन होगा वो सडक़े अब ठीक होने लगी हैं । लेकिन शहर की कई सडक़ें टूट चूकि वो कब सही होगी। पूर्व विधायक जाड़ावत ने रविवार को ग्रामीण कांग्रेस की और से आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक रहते हैं उन सडक़ों को दुरस्त किया जा रहा हैं। कांग्रेस की सरकार में हुई घोषणाओं और कामों की भाजपा सरकार पिछले तीन सालों से फीता काटने का काम कर रही हैं और आगे भी कांग्रेस सरकार की घोषणाओं में हुए कार्यों के फीता काटते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बन्द करने का काम किया हैं। उन्होंने गृहमंत्री द्वारा कल बस्सी में किये गए लोकार्पण कार्यों को भी अशोक गहलोत की देन बताया।वही आरोप लगाया कि गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने बस्सी क्षेत्र में कांग्रेस सरकार में घोषणा के कार्यों का लोकार्पण किया लेकिन बस्सी क्षेत्र वासियों के लिए कोई घोषणा नही की। जाड़ावत ने कहा कि चित्तौडग़ढ़ में अतिवृष्टि से शत प्रतिशत फसले खराब हो चूकि हैं क्यों नही मुख्यमंत्री ने प्रतिबिघा फसल खराबा का मुआवजे की घोषणा नही की। उन्होंने कहा कि शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी 19 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी।कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रिलोक जाट, पूर्व नगरपरिषद उपसभापति संदीप शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

Web Title-the streets of the correct path, the rough
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road, cm vasundhara raje, chittogarh, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved