• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हौसला पोषण योजना की हकीकत, डीएम के गांव में 53 गर्भवती एनीमिया की शिकार, 8 बच्चे कुपोषित

The reality of hausala poshan plan - Sultanpur News in Hindi

सुल्तानपुर। डीएम के आदेश से जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में हौंसला पोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को दोपहर में भोजन की व्यवस्था की गई थी। कुपोषण से उबारने के लिए लागू इस योजना में बतौर भोजन का मीनू भी जारी किया गया था। लेकिन अब यह योजना हास्यास्पद बन कर रह गयी । जिले के डीएम एस राजलिंगम के द्वारा गोद लिए गांव में 92 गर्भवती महिलाएं हैं जिनमें से 53 एनीमिया की शिकार हैं। इस गांव में अतिकुपोषितों की संख्या में भी मामूली सुधार हुआ है। अभी भी यहां 8 बच्चे अतिकुपोषित हैं। डीएम एसराजलिंगम की मौजूदगी में हुए परीक्षण में गर्भवती और कुपोषितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें हुए जांच के बाद उपरोक्त तथ्य सामने आए। । डीएम के द्वारा हौंसला पोषण योजना को कार्य रूप देने की जिम्मेदारी जिले के प्रत्येक ग्राम सभा के प्रधान को सौंपा गया था। डीएम द्वारा प्रत्येक गांव को मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से आदेश दिया गया था। विभिन्न गांव के प्रधानों से पूछे जाने पर कि आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवतियों को भोजन क्यों नहीं करा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हमें पहले धन मुहैया नही कराया गया है। हमने अपने पैसों से कुछ दिन तक भोजन बनवाया लेकिन पैसे फंसने की संभावना से भोजन बनवाना बंद कर दिया। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

यह भी पढ़े

Web Title-The reality of hausala poshan plan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sultanpur, the reality of hausala poshan plan, the reality of hausala poshan plan in sultanpur, cm dream project, cm dream project hausala poshan plan , hausala poshan yojana, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sultanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved