• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बेबुनियाद आरोपों पर टाटा सन्स ने सायरस मिस्त्री को लताडा

नई दिल्ली। सबसे बडे कॉर्पोरेट विवाद में टाटा सन्स ने गुरूवार को सायरस मिस्त्री पर हमला बोला। टाटा सन्स के बोर्ड सदस्यों ने कहा कि मिस्त्री ने अपने बेबुनियाद आरोपों की वजह से बोर्ड का विश्वास खो दिया है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद से मिस्त्री ने समूह पर कई आरोप लगाए हैं, जिस पर बोर्ड की यह तीखी प्रतिक्रिया आई है। टाटा ग्रुप ने प्रेस रिलीज में कहा कि टाटा सन्स के आंतरिक विवादों को सार्वजनिक करना ग्रुप की मर्यादा के खिलाफ है। समूह ने मिस्त्री को कई गोपनीय जानकारियां सार्वजनिक करने के लिए भी फटकार लगाई। टाटा ग्रुप ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मिस्त्री के आरोपों में सच्चाई नहीं है और वे तथ्यों पर आधारित नहीं है। ग्रुप का कहना है कि मिस्त्री को समूह का नेतृत्व करने का पूरा अधिकार दिया गया था, हटाने के बाद ही उन्होंने निरीह चेयरमैन होने जैसे आरोप लगाने शुरू किये। यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े

Web Title-tata sons scathingly attacks cyrus mistry over baseless accusations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tata sons, scathing attack, cyrus mistry, baseless accusations, tata group, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved