नई दिल्ली। सबसे बडे कॉर्पोरेट विवाद में टाटा सन्स ने गुरूवार को सायरस
मिस्त्री पर हमला बोला। टाटा सन्स के बोर्ड सदस्यों ने कहा कि मिस्त्री ने
अपने बेबुनियाद आरोपों की वजह से बोर्ड का विश्वास खो दिया है। टाटा ग्रुप
के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद से मिस्त्री ने समूह पर कई आरोप लगाए
हैं, जिस पर बोर्ड की यह तीखी प्रतिक्रिया आई है।
टाटा ग्रुप ने प्रेस रिलीज में कहा कि टाटा सन्स के आंतरिक विवादों को
सार्वजनिक करना ग्रुप की मर्यादा के खिलाफ है। समूह ने मिस्त्री को कई
गोपनीय जानकारियां सार्वजनिक करने के लिए भी फटकार लगाई। टाटा ग्रुप ने
स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मिस्त्री के आरोपों में सच्चाई नहीं है और वे
तथ्यों पर आधारित नहीं है। ग्रुप का कहना है कि मिस्त्री को समूह का
नेतृत्व करने का पूरा अधिकार दिया गया था, हटाने के बाद ही उन्होंने निरीह
चेयरमैन होने जैसे आरोप लगाने शुरू किये।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
मिस्त्री के कार्यकाल पर सवालिया निशान लगाने हुए समूह ने कहा, मिस्त्री के
कार्यकाल में बार-बार समूह की संस्कृति और स्वभाव से हटकर कार्य हुए। कई
वजहें रहीं, जिससे मिस्त्री ने निदेशक मंडल के सदस्यों का विश्वास पूरी तरह
से खो दिया था। मिस्त्री ने कर्मचारियों की नजर में टाटा समूह की छवि पर
कीचड उछालने का प्रयास किया है जो अक्षम्य है।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
याद रहे, मिस्त्री को सोमवार को टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटा दिया गया
था जिसके बाद से वह लगातार अलग-अलग मुद्दों पर टाटा समूह को निशाना बना रहे
हैं। टाटा सन्स एहतियातन कोर्ट में कैवियट दायर कर चुका है।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना