• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित

symbols allotted to candidates - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ा। जिले में पंचायती राज उपचुनाव के तहत एक जिला परिषद सदस्य एवं तीन पंचायत समिति सदस्यों के रिक्त पदों के उपचुनाव में नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार को किसी भी अभ्यर्थी ने पर्चा वापस नहीं लिया,, वहीं संबंधित अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन भी कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी(एडीएम) परशुराम धानका ने बताया कि जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या सात (सामान्य महिला) के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार वर्षा/जगदीशचन्द्र एवं भाजपा की ओर से संतोष/ दीपक चुनाव मैदान में है और कांग्रेस के उम्मीदवार वर्षा को हाथ का एवं भाजपा की प्रत्याशी संतोष को कमल का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। इसी प्रकार पंचायत समिति घाटोल के निर्वाचन क्षेत्र संख्या दो(अ.जा.) में भी किसी अभ्यर्थी ने पर्चा वापस नहीं लिया और सोमवार को संबंद्ध रिटर्निग अधिकारी ने भाजपा के जग्गुराम/तेजाजी को कमल एवं काग्रेस के उम्मीदवार प्रभूलाल/कानजी को हाथ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार छोटीसरवन पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या ग्यारह (अ.ज.जा. महिला) एवं निर्वाचन क्षेत्र संख्या पन्द्रह (अ.ज.जा.) में भी किसी भी अभ्यर्थियों नाम वापस नहीं लिया गया और सोमवार सांय तीन बजे के पश्चात दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया। जिसमें छोटीसरवन पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या ग्यारह (अ.ज.जा. महिला) में भाजपा की उम्मीदवार बसन्ती पत्नि सूरजमल को कमल व कांग्रेस की प्रत्याशी रशिमा उर्फ रश्मि पत्नि प्रेमचन्द को हाथ तथा निर्वाचन क्षेत्र संख्या पन्द्रह (अ.ज.जा.) में भाजपा के देवचंद पिता सूरजमल को कमल, कांग्रेस के राजमल पिता बापूलाल मईडा को हाथ व निर्दलीय उम्मीदवार कान्तिलाल मईड़ा पिता दलीचंद मईड़ा को आलमारी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

यह भी पढ़े

Web Title-symbols allotted to candidates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: symbols, allotted, candidates, banswara, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved