• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ये बॉल बैटमिंटन के दंगल की सुल्तान

Sultan of Cirque ball badminton - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। आदर्श स्टेडियम में चल रहे बॉल बैटमिंटन के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ी सिरमौर बनने के लिए अपना हुनर दिखा रहे है, लेकिन इन सबके बीच 5 खिलाडी सभी से जुदा है । यह 5 वह बेटियां है जो बॉल बैटमिंटन के दंगल की सुल्तान कहि जाती है। अब तक कई मर्तबा राजस्थान का नाम राष्ट्रिय स्तर पर कर चुकी यह खिलाड़ी अगले कोमन्थवेल खेल में अपना दावा करने जा रही है। जयपुर की खुशबू यादव तीन मर्तबा राष्ट्रिय स्तर पर खेल चुकी है। वेस्ट जॉन में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी खुशबू अब कोमन्थवेल में अपना दावा करने जा रही है। खुशबू के मुताबित इस खेल के जितने खिलाडी कम है उतने ही कम मैदान है। कई इलाके आज भी ऐसे है जिन्हें इस खेल का नाम तक नहीं पता ऐसे में खुद प्रदर्शन को बरकरार रखने के साथ साथ इस खेल को लोगों की पसन्द बनाना भी बड़ी चुनोती है। अजमेर की यामिनी मालावत 2015 में पटना में अपने खेल का जौहर दिखा चुकी है तो जयपुर की कल्पना यादव 2013 में हैदराबाद,2015 में तेलंगाना में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में खेल चुकी है। आम तौर पर प्रचलन और लाइम लाइट से दूर बॉल बैटमिंटन का इतिहास भले ही बेहद पुराना है लेकिन आज भी इसके खिलाडिय़ों की तादात बेहद कम है ऐसे में इन बेटियों का अब तक का शानदार प्रदर्शन इस और साफ इशारा करता है की वह वक्त दूर नहीं जब राजस्थान के अलग अलग जिलों से ताल्लुक रखने वाली यह बेटियां देश का नाम सात समंदर पार करती नजर आएगी। 6 अर्जुन एवॉर्ड, फिर भी चर्चा से दूर
बॉल बैटमिंटन का खेल दुनिया की चकाचोंध से कोसो दूर है जबकि खेल की दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार अर्जुन एवॉर्ड से इस खेल के 6 खिलाड़ी नवाजे जा चुके है। भारत में जन्मे इस खेल ने ना केवल विदेशो में अपनी धाक जमाई है साथ ही यह खेल ओलम्पिक संघ की तरफ से रजिस्टर्ड भी है बावजूद इसके आज भी इस खेल के आयोजन के लिए प्रायजको का टोटा रहता है।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े

Web Title-Sultan of Cirque ball badminton
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sultan , badminton, barmer, rajatshan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved