• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बस्तियां जलमगन, राहत कार्य फेल 

Submerged - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौडग़ढ़। शहर में गत 8 अगस्त को आई बाढ़ के बाद जलमग्न हुई बस्तियों में से पानी की शुक्रवार तक निकासी नहीं हो पाई। पानी की निवासी में प्रशासन और नगरपरिषद के उदासीन रवैये से अब बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिये है। राहत प्रबन्धन कार्यो में नगरपरिषद अब राहत कार्यो में भी भेदभाव बरत रहा है। जानकारी के अनुसार गत 8 अगस्त को चित्तौडगढ़़ शहर में आयी बाढ़ के बाद एक दर्जन से अधिक रिहायशी बस्तिया जलमग्न हो गई थी। जलमग्न हुई बस्तियों में सबसें ज्यादा प्रभावित शिवलोक कॉलोनी, आशापुरा, महेशनगर, संगममार्ग और आस-पास की बस्तियां प्रभावित हुई थी। जिसका पानी वर्तमान तक खाली पड़े भूखण्डो में भरा हुआ है। पानी की निकासी नहीं होने से क्षेत्र के स्थानीय आमजन का रहना भी दूभर हो गया है। कई बार क्षेत्र के आमजन ने इस मामले में नगरपरिषद से गुहार लगाई लेकिन मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। बीमारियों का खतरा बढ़ा
बाढ़ के बाद बस्तियों में गत 25 दिनों से भरा पानी अब तक नहीं निकाला जा सका है। इन बस्तियों में पानी भरा होने से यहां मच्छरों की भरमार हो गई है। चिकित्सा विभाग की मानें तो कई बस्तियों में पानी का सैंपल लेने के बाद एडीस एजिप्टाई और मादा एनाफिलिज मच्छरों का लार्वा मिला है। इससे बस्तियों में मलेरिया और डेंगू फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।
सभापति ने किया दौरा
शहर में बाढ़ आने और बस्तियों में पानी भरा रहने के बाद 22 दिन बाद सभापति सुशील शर्मा ने जलमग्न हुई बस्तियों कूकड़ा कॉम्ह्रश्वलेक्स, संगम मार्ग, शिवलोक कॉलोनी, नगरपालिका कॉलोनी, महेश नगर आदि क्षेत्रों का दौरा किया, लेकिन बस्तियों में भरा पानी बीमारियों का घर जरूर बनता जा रहा है और स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।

यह भी पढ़े

Web Title-Submerged
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: submerged , chittorgadh, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved