• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाले ने रोकी भील छात्रों की पढ़ाई

student, stopped, study, Bhil, tribe - Baran News in Hindi

बारां । ग़दरेटा ग्राम पंचायत के कागलावर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों बारिश के कारण बच्चे स्कूल नही जा पाते हैं । ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल से पहले एक बड़ा नाला होने के कारण पानी में होकर निकलना मुश्किल हो रहा हैं । इस नाले पर पुलिया निर्माण की मांग लम्बे अरसे से की जा रही है । बीच में नाला पडऩे की वजह से भील समुदाय के बच्चे बारिश के मौसम में शिक्ष से वंचित रहते हे । अध्यापक कैलाशचंद मेहता ने बताया की स्कूल में 47 बालक बालिकाओं का नामंकन है । और प्रतिदिन 38 बालक बालिकाओं की उपस्थिति रहती है । मगर बारिश के मौसम नाले में पानी रहने के कारण भील समुदाय के करीब 15-20 बालक बालिकाएं स्कूल नही आ पाते है । उन्होंने बताया की गांव में सडक़ नहीँ हे । अभी तक ग्रेवल सडक़ ही बन पायी है । और ना ही इस गांव में तक पीने के पानी की कोई व्य्वस्था है । आज भी लोग तालब का गन्दा पानी पी रहें । गांव में अभी तक बिजली नही लगी है । आज भी लोग बिजली के अभाव में अपना जीवन यापन कर रहे है । ग्रामवासियो ने बताया कि 3 हैण्डपम्प लगे हुए, मगर तीनों हैण्डपम्प का पानी खराब है, इनमे लाल पानी आता हे । इस गांव में 50 परिवार निवास करते है । जिसमें सहरिया व् भील समुदाय के लोग है ।

यह भी पढ़े

Web Title-student, stopped, study, Bhil, tribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: student, stopped, study, bhil, tribe, bara, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved