नाले ने रोकी भील छात्रों की पढ़ाई

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 सितम्बर 2016, 8:43 PM (IST)

बारां । ग़दरेटा ग्राम पंचायत के कागलावर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों बारिश के कारण बच्चे स्कूल नही जा पाते हैं । ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल से पहले एक बड़ा नाला होने के कारण पानी में होकर निकलना मुश्किल हो रहा हैं । इस नाले पर पुलिया निर्माण की मांग लम्बे अरसे से की जा रही है । बीच में नाला पडऩे की वजह से भील समुदाय के बच्चे बारिश के मौसम में शिक्ष से वंचित रहते हे ।

अध्यापक कैलाशचंद मेहता ने बताया की स्कूल में 47 बालक बालिकाओं का नामंकन है । और प्रतिदिन 38 बालक बालिकाओं की उपस्थिति रहती है । मगर बारिश के मौसम नाले में पानी रहने के कारण भील समुदाय के करीब 15-20 बालक बालिकाएं स्कूल नही आ पाते है । उन्होंने बताया की गांव में सडक़ नहीँ हे । अभी तक ग्रेवल सडक़ ही बन पायी है । और ना ही इस गांव में तक पीने के पानी की कोई व्य्वस्था है । आज भी लोग तालब का गन्दा पानी पी रहें । गांव में अभी तक बिजली नही लगी है । आज भी लोग बिजली के अभाव में अपना जीवन यापन कर रहे है । ग्रामवासियो ने बताया कि 3 हैण्डपम्प लगे हुए, मगर तीनों हैण्डपम्प का पानी खराब है, इनमे लाल पानी आता हे । इस गांव में 50 परिवार निवास करते है । जिसमें सहरिया व् भील समुदाय के लोग है ।