• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शराब के पैसे नहीं देने पर छात्र की हत्या

डूंगरपुर। शराब के पैसे न देने पर एक युवक की हत्या मामला सामने आया है। डूंगरपुर पुलिस ने डूंगरपुर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों ने वेटेरनरी कॉलेज के छात्र प्रतापगढ़ निवासी पिंकेश सुथार की हत्या कर लाश नदी में फेंकने की बात कबूली है। डूंगरपुर पुलिस के अनुसार ने सदर थाने में युवक के पिता रमेश चंद्र सुथार ने 8 सितंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उसमें कहा कि उनका बेटा पिंकेश 6 सितंबर की रात प्रतापगढ़ से डूंगरपुर गया था। उससे अंतिम बार 6 सितंबर को रात 10 बजे बात हुई थी। दूसरे दिन उसका फोन बंद आया तो उसके दोस्तों से पूछा तो पता चला कि पिंकेश डूंगरपुर पहुंचा ही नहीं। बाद में पुलिस को 21 सितंबर को उदयपुर के ऋषभदेव में एक नदी में युवक की लाश मिलने की सूचना मिली, लेकिन पिंकेश के फोटो अन्य थानों में नहीं भेजे जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस कारण ऋषभदेव पुलिस ने लाश को लावारिस समझ अंतिम संस्कार करवा दिया।

यह भी पढ़े

Web Title-student murder for Alcohol
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: student, murder, alcohol, dungarpur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved