• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 16 पहलवानों का चयन

State wrestling competition 16 selected junior wrestlers - Gurugram News in Hindi

गुरूग्राम। शहर के सैक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कुश्ती के आयोजित ट्रायल में विभिन्न भारवर्ग में 16 पहलवानों का चयन किया गया। जिसमें शुक्रवार से जींद में खेली जाने वाली जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। जिला खेल विभाग के कुश्ती कोच जयभगवान ने बताया कि वीरवार सुबह 10 बजे पहलवानों के लिए ट्रायल शुरू किए गए, ताकि राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बेहतरीन व दमदार पहलवानों को अखाड़ा में उतारा जा सके। उन्होंने बताया कि कुश्ती ट्रायल के विभिन्न भारवर्ग में गुरूग्राम जिला के लगभग 150 पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 50 किलो भारवर्ग में तिघरा का राकेश प्रथम व दीपक द्वितीय, 55 किलो भारवर्ग में सोहना का वसीम प्रथम व वजीराबाद का हरीश द्वितीय, 60 किलो भारवर्ग में टिकली का सौरभ प्रथम व सोहना का रोहित द्वितीय, 66 किलो भारवर्ग में सोहना का जगमोहन प्रथम व गुरूग्राम का सुमित द्वितीय, 74 किलो भारवर्ग में खण्डेवला का जितेन्द्र प्रथम व श्यामगढ़ का मानसिंह द्वितीय 84 किलो भारवर्ग में तिरपड़ी का अंकित प्रथम व सोहना का विनय द्वितीय, 96 किलो भारवर्ग में बास हरिया का खुशविन्द्र प्रथम व घसौला का अक्षय द्वितीय और 120 किलो भारवर्ग में बास हरिया बलविन्द्र प्रथम व बादशाहपुर का गौरव द्वितीय स्थान पर रहा। जिला कुश्ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पहलवान जयपाल ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले सभी पहलवानों का आधार कार्ड व जन्म प्रणामपत्र भी जांचे गए।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

यह भी पढ़े

Web Title-State wrestling competition 16 selected junior wrestlers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state wrestling competition 16 selected junior wrestlers, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved