• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा नेता ने मेट्रो को लेकर लगाई विवादित होर्डिंग, केन्द्रीय मंत्री का उड़ाया मजाक

SP leader mocked minister by billboard - Kanpur News in Hindi

कानपुर। मेट्रो ट्रेन का श्रेय लेने की होड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सपाइयों ने तो अब विवादित होर्डिंग लगाकर केन्द्रीय मंत्री और शहर सांसद को कौवा दर्शाते हुए मजाक उड़ाया है। चार अक्टूबर को होने वाले मेट्रो शिलान्यास के श्रेय को लेकर सत्ताधारी पार्टी सपा व बीजेपी में कई दिनों से रस्साकशी चली आ रही है। सपा जिला महासचिव हाजी हसन रूमी ने कंपनी बाग चौराहे के पास एक विवादित होर्डिंग लगा दी। जिसमें केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू व शहर सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी को कौवा दर्शाया है, तो वहीं होर्डिंग में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, आजम खान को मेट्रो का श्रेय दिया गया है। विवादित होर्डिंग लगाए जाने पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने इसे ओछी राजनीति करार दिया। सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि जब बीजेपी झूठा श्रेय लेने का प्रयास करेगी तो पदाधिकारी ऐसा ही जवाब देगें।

यह भी पढ़े

Web Title-SP leader mocked minister by billboard
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp leader mocked minister by billboards, next up cm, up polls, up election, sp, leader, akhilesh yadav, cabinet minister, kanpur, sp leader mocked, metro, metro rail, mocked minister by billboard, billboard, shivpal yadav, azam khan, murali manohar joshi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved