• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक किलो स्मैक सहित पति पत्नी गिरफ्तार

Smack me arrested, including a husband and wife - Jind News in Hindi

जींद। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को देर रात जयंती देवी मंदिर जींद के पास आईजी की एसटीएफ टीम ने एक महिला व उसके पति को एक किलो स्मैक सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही की हैं। पुलिस ने महिला व उसके पति को अदालत में पेश किया जहां से महिला को जेल भेज दिया गया जबकि उसके पति को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया। हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओपी सिंह के आदेश व जींद पुलिस अधीक्षक शशांक आनन्द के निर्देशन पर चल रहे नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एसटीएफ इंचार्ज सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि जींद में किसी द्वारा व्यक्ति द्वारा किसी को भारी मात्रा में स्मैक दी जानी हैं। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए देर रात जींद जयंती देवी के पास वाहनों की चेंकिग करते हुए निगरानी शुरू की तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला व पुरूष को रोका तो उनके पास से एक किलो स्मैक मिली। उनसे पूछताछ की गई तो महिला ने अपना नाम रीना बताया और उसके साथ बाइक चला रहा व्यक्ति रीना का पति विनोद था जो कि इन्द्रा कालोनी रोहतक के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही की। रीना रोहतक के गांव राजथल की रहने वाली हैं और बताया कि रीना का पिता रणबीर भी इस मामले में संलिप्त हैं। पुलिस जल्द ही अन्य लोगों के गिरेबान तक भी पहुंचने का काम करेगी। विनोद व उसकी पत्नी रोहतक रोहतक व जींद के आसपास ही बेचनी थी। इस काम में रीना का पिता राजथल गांव निवासी रणबीर सिंह भी शामिल हैं। यह स्मैक उत्तर प्रदेश से लाने का काम करते हैं। लेकिन पूरी जानकारी रिमांड के दौरान आगामी पूछताछ में सामने आएगी। एसटीएफ टीम में एएसआई संजय सिंह, विरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल बलजीत, अनूप, नरेश, जितेन्द्र,
कांस्टेबल विनोद व रामदिया भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े

Web Title-Smack me arrested, including a husband and wife
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: smack me arrested, including a husband and wife in rohatak, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved