• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिंधी समाज का असूचण्ड मेला सम्पन्न

Sindhi society asucanda Fair held - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। भगवान झूलेलाल मंदिर गुरूद्वारा रोड़ में झूलेलाल मंदिर कमेटी एवं झूलेलाल भजन मण्डली द्वारा असूचण्ड मेला दो दिन का मंदिर बाबो साहब गुलाबचंद खूबचंदानी, अध्यक्ष पवन कुमार राजवानी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रवक्ता भगवानदास आसवानी ने बताया कि प्रात: 9 बजे महाआरती का आयोजन हुआ। प्रात: 10 बजे सिंधी सहनाई , ढोल नगाड़ों के साथ ध्वजारोहण का आयोजन कर मेले का आगाज हुआ। प्रात: 11 बजे महाप्रसादी का भोग लगाकर वितरण किया गया। शाम 6 बजे झूलेलाल भजन मण्डली द्वारा बेहराणों साहब का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मण्डली के संयोजक नारायणदास कटारी पार्टी द्वारा झूलेलाल भजन पंझड़े गाये गये। रात्रि 9 बजे भजन संध्या का आयोजन राजू माली एण्ड पार्टी द्वारा एक शाम भगवान झूलेलाल के नाम से आयोजित की गई। इस अवसर पर लाली मेरे लाल की जीत देखू उत लाल दमादम मस्त कलनंदर अलीदा पहला नम्बर लाल मेरी पत रख जा भला झूलेलालण ऐसे कई भजनों पर भक्तजन झूम उठे। इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष मिरचुमल कृपलानी, दुर्र्गेंश मेघानी, रामप्रकाश कोटवानी, गोविन्दराम लालवानी, भगवानदास ठारवानी, निहालचंद मेघानी, भगवानदास आसवानी, टोपूमल, षितलदास जीवनानी, हरीष जीवनानी, पेसूमल सुनिल सेवकानी, हेमन्त मेठाणी, विजय लालवानी, कमल, कारूमल खूबचंदाणी व बड़ी तादाद में महिलाएं युवा वर्ग ने भगा लिया। मंदिर द्वारा दोपहर एक बजे आम लंगर का आयेजन हुआ जिसके अंदर हजारों भक्तजनों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस आयेजन को सफल बनाने के लिए पुरा मंदिर रंग बिरंगी लाईटों से सजाया व सवारा गया।

यह भी पढ़े

Web Title-Sindhi society asucanda Fair held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sindhi, society, asucanda, fair, held, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved