पटियाला। जाको राखे साइयां मार सके न कोई सच ही कहा है की अगर भगवान की रजा हो
तो कोई किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकता चाहे वह आग क्यों न हो ऐसा ही देखने को
मिला। पटियाला के अर्बन स्टेट के पास डीलवाल में जहां एक घर में रात को
अचानक सिलेडरो में ब्लास्ट होने से घर के बाहर पोर्च में आग लग गयी और
परिवार पूरा घर के अंदर बंद हो कर रह गया लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था
पड़ोसियों ने दमकल विभाग को फोन किया। अंदर आग पहुंचने से पहले ही आग पर
काबू पा कर सभी सही सलामत बाहर आ गए। [@ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इस घटना में घर में पड़ा करियाना के
समान के साथ साथ दो स्कूटरी, एक आल्टो कार स्वाह हो गयी। राहत
की बात यह रही की इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। डीलवाल
के रहने वाले लखविंदर सिंह के घर में रात एक बजे के करीब दो सिलेंडरो में
धमाका हुआ। सिलंडर पोर्च में रखे हुए थे जिस कारण पोर्च में पड़ा सारा समान
जल कर राख बन गया। घर के मालिको के अनुसार वह रात को सो चुके थे और दो
धमाकों की आवाज उनको आयी जब वह बाहर आने लगे तो घर के बाहर आग लगी हुई
थी। पूरा परिवार घर के अंदर ही बंद था यह भगवान की कृपा ही है कि घर के
अंदर कोई भी जानी नुकसान नहीं हुयी। घर के बाहर का सारा सामान जल गया।
उन्होंने कहा की वह करियाना का काम करते है जिस कारन कल रात को सामान आया
था जो पोर्च में ही पड़ा था लेकिन आग लगने से वह भी जल कर स्वाह हो गया।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है की उन्हें आर्थिक मदद दी जाये।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope