• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रताप नगर से श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली

Shreeji shobha yatra in Pratap Nagar - Jaipur News in Hindi

जयपुर। टोंक रोड के प्रताप नगर सेक्टर 8 स्थित दिगंबर जैन मंदिर में गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मुनि विकसंत सागर महाराज के वर्षायोग के अवसर पर रविवार को एक दिवसीय जिनेन्द्र प्रभु अर्चना श्री भक्तामर स्तोत्र महामंडल विधान पूजन का आयोजन किया गया। इसमें सुबह 7 बजे से जिनेन्द्र अर्चना हुई। इसके बाद श्रीजी को पालकी में विराजमान कर मंदिर से सभा स्थल प्रताप नगर सेक्टर-10 स्थित मोहनलाल चन्द्रावती चैरिटेबल ट्रस्ट तक शोभायात्रा निकाली गई। समिति अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने बताया कि समाज में धर्म की प्रभावना बढ़ाने के संकल्प के साथ मुनि विकसंत सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य एवं पं. विमलचंद शास्त्री (बनेठा वाले) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा कर जिनेन्द्र प्रभु के अघ्र्य चढ़ाए। सेक्टर 10 में सभा स्थल पर समाजसेवी शांतिदेवी, नरेश कुमार, सीमा, निकेत पाण्ड्या परिवार द्वारा मंत्रोच्चार के साथ झंडारोहण कर मांडले पर मंगल कलश स्थापित कर जिनेन्द्र प्रभु की पूजा प्रारम्भ की। इस बीच मुनि श्री ने धर्मसभा में आशीर्वचन प्रदान किए। मीडिया प्रभारी बाबूलाल जैन ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे से स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुनि विकसंत सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में विशेष प्रवचन-देश के नाम एक संदेश का कार्यक्रम होगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Shreeji shobha yatra in Pratap Nagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shreeji, shobha yatra, pratap nagar, jaipur, digambar jain mandir, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved