• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरपंच के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप

Sarpanchs son accused of rape - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर । महामंदिर पुलिस थाने में एक सरपंच के बेटे पर नाबालिग लडक़ी के साथ बलात्कार करने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है । विद्यानगर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लडक़ी ने आरोप लगाया है कि वो अपने घर से स्कूटी लेकर निकली ही थी कि बीच रास्ते में टेकरा गांव के सरपंच के बेटे छोटू सिंह और उसके दोस्त ने उसे जबरदस्ती रुकवाया और फिर स्कार्पियों में डालकर भगाने का प्रयास किया । गाड़ी में ही दोस्त के साथ मिलकर इस युवक ने बलात्कार करने की कोशिश भी की, लेकिन वो उनके चुंगल से छूटकर भागने में सफल हो गई । नाबालिग ने आरोप में कहा है कि उसकी जान को खतरा है क्योंकि आरोपी दबंग है और सरपंच का बेटा भी है । जोधपुर पुलिस ने आरोपी छोटूसिंह और उसके साथी आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म के प्रयास और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है । इसके अलावा महामंदिर थाने के अधिकारीयों ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है । शहर पुलिस दबंग आरोपी को जल्द ही पकडऩे का दावा कर रही है । इधर नाबालिग मासूम को सरपंच के बेटे का इतना खौफ सता रहा है कि वो घर से बाहर निकलने से कतरा रही है । शहर हुआ अनसेफ, सरेराह होती है छेडख़ानी-पिछले कुछ समय से शहर में मनचलों की तादाद में इजाफा हुआ है । शहर के पहाड़ी पार्क दुर्गादास पहाड़ी पार्क और बाकि जगहों पर गल्र्स का निकलना अनसेफ हो गया है । विशेष बात यह है कि शहर पुलिस के आगे मनचले बेलगाम हो रहे है और पुलिस इन्हें रोकने में असफल हो रही है ।

यह भी पढ़े

Web Title-Sarpanchs son accused of rape
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sarpanch, son, accused , rape, jodhpur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved