सरपंच के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 सितम्बर 2016, 5:01 PM (IST)

जोधपुर । महामंदिर पुलिस थाने में एक सरपंच के बेटे पर नाबालिग लडक़ी के साथ बलात्कार करने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है । विद्यानगर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लडक़ी ने आरोप लगाया है कि वो अपने घर से स्कूटी लेकर निकली ही थी कि बीच रास्ते में टेकरा गांव के सरपंच के बेटे छोटू सिंह और उसके दोस्त ने उसे जबरदस्ती रुकवाया और फिर स्कार्पियों में डालकर भगाने का प्रयास किया । गाड़ी में ही दोस्त के साथ मिलकर इस युवक ने बलात्कार करने की कोशिश भी की, लेकिन वो उनके चुंगल से छूटकर भागने में सफल हो गई । नाबालिग ने आरोप में कहा है कि उसकी जान को खतरा है क्योंकि आरोपी दबंग है और सरपंच का बेटा भी है । जोधपुर पुलिस ने आरोपी छोटूसिंह और उसके साथी आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म के प्रयास और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है । इसके अलावा महामंदिर थाने के अधिकारीयों ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है । शहर पुलिस दबंग आरोपी को जल्द ही पकडऩे का दावा कर रही है । इधर नाबालिग मासूम को सरपंच के बेटे का इतना खौफ सता रहा है कि वो घर से बाहर निकलने से कतरा रही है ।
शहर हुआ अनसेफ, सरेराह होती है छेडख़ानी-पिछले कुछ समय से शहर में मनचलों की तादाद में इजाफा हुआ है । शहर के पहाड़ी पार्क दुर्गादास पहाड़ी पार्क और बाकि जगहों पर गल्र्स का निकलना अनसेफ हो गया है । विशेष बात यह है कि शहर पुलिस के आगे मनचले बेलगाम हो रहे है और पुलिस इन्हें रोकने में असफल हो रही है ।